{"_id":"6ad3d9c676e4c64eba0f510e","slug":"congress-organised-a-candlelight-march-for-justice-to-ankita-dehradun-news-c-5-hld1006-1092849-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंकिता को न्याय के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंकिता को न्याय के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध किया।
प्रदेश प्रभारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मार्च कांग्रेस भवन से घंटाघर होते हुए वापस कांग्रेस भवन पर समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड की अस्मिता, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। अंकिता के माता-पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं, और जनता जवाब चाहती है। इसके बावजूद कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त करने पर जनता में आक्रोश है। कांग्रेस का कहना है कि अंकिता को न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी इस मुद्दे को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाएगी। कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुजाता पॉल आदि शामिल रहे।