{"_id":"6ad3dbbed1d600313c08a8d1","slug":"roadways-proposes-to-run-hydrogen-buses-on-the-doon-delhi-route-dehradun-news-c-5-hld1006-1092512-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रोडवेज ने दून-दिल्ली रूट पर हाइड्रोजन बस चलाने का दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रोडवेज ने दून-दिल्ली रूट पर हाइड्रोजन बस चलाने का दिया प्रस्ताव
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश में हाइड्रोजन बस संचालन को लेकर कोशिश तेज हाे गई है। इसके लिए रोडवेज और यूजेवीएनएल के माध्यम से बस संचालन के लिए इच्छुक निजी कंपनी के बीच वार्ता हुई है। इसमें रोडवेज ने देहरादून- दिल्ली रूट पर बस संचालन का प्रस्ताव दिया है, इसमें भी यात्री किराया वॉल्वो की तुलना में कम रखने को कहा है।
परिवहन निगम के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा हैं। बेड़े की बसें डीजल और सीएनजी आधारित हैं। अब रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर भी कोशिश कर रहा है, इसमें बसों को खरीदने के साथ अनुबंध में लेने की योजना है। इसके अलावा हाइड्रोजन जैसे नए विकल्पों को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। यूजेवीएनएल के माध्यम से निजी कंपनी ने हाइड्रोजन बस संचालन में रुचि दिखाई थी, इसके बाद पिछले महीने पहले चरण की वार्ता हुई थी। इसमें देहरादून-हरिद्वार रूट पर बस संचालन की बात हुई थी। इसके बाद फिर एक बार निजी कंपनी और रोडवेज के बीच वार्ता हुई है। इसमें रोडवेज ने छोटी दूरी की जगह लंबी दूरी के लिए बस संचालन का प्रस्ताव दिया है। बैठक में शामिल परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि संस्था को छोटी दूरी की जगह देहरादून-दिल्ली रूट पर बस संचालन के लिए कहा गया है। इसके अलावा किराए को लेकर भी बात हुई है। परिवहन निगम ने दिल्ली रूट पर वॉल्वो (709) बस की तुलना में कम (700) किराए में बस संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। अब निजी कंपनी फैसला करेगी। हाइड्रोजन बस का संचालन पर्यावरण की दृष्टि से काफी बेहतर है।