फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami's Evolve Uttarakhand dialogue showcases grassroots innovation and startups

Dehradun News: धामी के विकसित उत्तराखंड संवाद में दिखे जमीनी नवाचार और स्टार्टअप

Sun, 18 Oct 2026 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dhami's Evolve Uttarakhand dialogue showcases grassroots innovation and startups
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में विकसित उत्तराखंड-यात्रा जारी है संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रदेश के नवाचारकर्ताओं, किसानों और उद्यमियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम नियोजन विभाग और एक मीडिया संस्थान की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत संकल्प में उत्तराखंड की भूमिका अहम है। राज्य में मजबूत इकोसिस्टम के चलते स्टार्टअप्स की संख्या बढ़ी है। पिछले पांच वर्षों में यह 700 से बढ़कर 1700 के पार पहुंच चुकी है। संवाद में कई प्रेरक प्रयोग सामने आए।
विज्ञापन

चंपावत के राहुल नरियाल ने सौर ऊर्जा व बैटरी से चलने वाली कार तैयार की। ऊधमसिंह नगर के विकास कुमार शाह का स्टार्टअप 10 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर तक पहुंच चुका है। उत्तरकाशी के जयप्रकाश ने एक गाय से शुरुआत कर 13 गायों की सफल डेयरी स्थापित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली के राजेश ने रिवर्स पलायन की मिसाल पेश की। उन्होंने गांव में रोजमेरी व हर्बल खेती शुरू करके स्थानीय लोगों को रोजगार दिया। नैनीताल की कमला देवी ने वाहनों के टायरों की मरम्मत को अपनी मजबूत आजीविका बनाया। चमोली के हरपाल नेगी ने घेस क्षेत्र में कुटकी उत्पादन से 300 से अधिक लोगों को जोड़ा। इससे सालाना करीब 2 करोड़ रुपये की आय हो रही है। राज्य की कौशल उन्नयन योजना से टिहरी की सपना राणा को लाभ मिला।

उन्होंने जर्मन भाषा सीखकर जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में मुकाम हासिल किया। सिंगापुर में जल शोधन क्षेत्र में कार्यरत टनकपुर के शैलेश ने वर्चुअल जुड़कर चंपावत का एक गांव गोद लेने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय उत्पादों और युवा प्रतिभा के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed