{"_id":"6877aee3700654ec5c0f12af","slug":"video-congress-protest-against-electricity-bill-hike-in-balrampur-ramanujganj-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर रामानुजगंज में बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर रामानुजगंज में बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
बलरामपुर रामानुजगंज सामरी विधानसभा के कुसमी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह देव के नेतृत्व में बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर प्रेस वार्ता कर बिजली ऑफिस कार्यालय का कुसमी का घेराव किया गया। केपी सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने डेढ़ साल मे चौथी बार बिजली बिल की बढ़ोतरी कर एक बार फिर प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया हैं।बिजली उपभोक्ताओं को घरेलू खपत पर 10 से 20 पैसे प्रति मिनट की वृद्धि और गैस घरेलू बिजली की दर मे 25 पैसे प्रति मिनट महंगी कर दी गई है सार्वधिक बढ़ोतरी क़ृषि पम्प के दामों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गईं है।भाजपा सरकार द्वारा पहले से किसानों के साथ दुर्भावना और उपेक्षा के कारण खाद, बीज और बिजली कटौती से परेशान है और अब कृषि पंप में बिजली दर बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ रही है!
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा की विष्णुदेव सरकार ने जनता को लूटने के तरह तरह हथकंडे अपनाये जा रहें बिजली दरो में वृद्धि भी उसी का स्वरुप है दूसरी ओर किसान खाद बीज समय पर नही मिलने से परेशान हैं।आज हम तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को बिजली दरो में मूल्य वृद्धि वापस लेकर प्रदेश के उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से छुट दिलाने के लिए निवेदन किये हैं। बिजली आफिस कार्यालय का घेराव रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुवें बिजली आफिस के पास कुसमी थाना प्रभारी, करोंधा थाना प्रभारी और भारी तदाद में पुलिस बल से कार्यकर्ताओ की झूमा-झटकी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।