{"_id":"687754e883eb0d6ba70b7022","slug":"video-a-12-year-old-childs-jaw-cyst-was-successfully-operated-in-ambala-cantonment-2025-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला छावनी में 12 वर्षीय बच्चे के जबड़े की रसौली का हुआ सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला छावनी में 12 वर्षीय बच्चे के जबड़े की रसौली का हुआ सफल ऑपरेशन
छावनी के नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में मौख शल्य चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा द्वारा 12 वर्षीय बच्चे के निचले जबड़े में बनी रसोली का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चा पिछले करीब डेढ़ महीने से दर्द से परेशान था। वह ठीक से मुंह भी नहीं खोल पा रहा था। जबड़े में सूजन थी और भोजन करना तक संभव नहीं हो पा रहा था।
परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ विभाग में दिखाया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उनके पास रेफर किया गया। ओपीडी में आने के बाद बच्चे का सबसे पहले ओपीजी एक्स-रे किया गया, जिससे जबड़े में असामान्य वृद्धि का पता चला।
बाद में बायोप्सी करवाई गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह एक रसोली है। डॉ. गौरव शर्मा ने पूरी टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन किया। बच्चा सामान्य रूप से भोजन कर पा रहा है और दिन-ब-दिन उसकी रिकवरी हो रही है।
इस प्रकार की जटिल सर्जरी आमतौर पर प्राइवेट अस्पतालों में काफी महंगी होती है, लेकिन नागरिक अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।