फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Congress gets its fragrance from the sweat of labour said Dr. Charan Das Mahant

'श्रम के पसीने से कांग्रेस को आती है खुशबू': नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत बोले, मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया मजदूर दिवस

Thu, 01 May 2025 07:39 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 07:39 PM IST
Congress gets its fragrance from the sweat of labour said Dr. Charan Das Mahant
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर"श्रमिक महासम्मेलन एवं श्रमश्री अलंकरण समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, डॉ. जे.पी. श्रीवास्तव प्रान्ताध्यक्ष ट्रेड यूनियन कौंसिल, छत्तीसगढ़ मौजूद रहे। पूरे विश्व में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि श्रमिकों को उनके अधिकारों और योगदान के प्रति सम्मान प्रदान किया जा सके। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ में आज एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रमिकों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर मंच पर नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव, ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,व्यंक टेश सिंह मौजूद रहे.कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत ने अपने उद्बोधन में मजदूरों के महत्व और योगदान पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सम्मान मिलता रहे, इसलिए पूरे विश्व में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। आज इस खुशी के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है कि इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी महानगर में कार्यक्रम हो रहा हो। मैं आप सभी को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूं। डॉ. महंत ने इस मौके पर कहा कि श्रम के पसीने से कांग्रेस को खुशबू आती है। हमें ऐसा ही वातावरण बनाकर चलना है, जहां श्रमिकों को सम्मान और अधिकार दोनों मिले। इस विश्व में जो कुछ भी निर्माण हुआ है, वह सेठ-साहूकारों ने नहीं बल्कि श्रमिकों ने अपने हाथों और पसीने से किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश में 70% से अधिक परिवार ऐसे हैं जो श्रमिक पृष्ठभूमि से आते हैं। अगर कोई अपने अंतर्मन को टटोलकर देखे तो पाएगा कि उनके दादा, नाना या पिता एक मजदूर थे। और आज जो हम सुविधा में बैठकर यह बातें कर पा रहे हैं, वह उसी मजदूरी की देन है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक महासम्मेलन एवं श्रमश्री अलंकरण समारोह के दौरान ट्रेड यूनियन कॉन्सिल छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस घोषणा के साथ पूरा सभा गृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jabalpur News: लग्जरी कार वाले बकरा-बकरी चोर, घर के बाहर से उठाते थे पशु, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

01 May 2025

सिरमौर: एसपी से लगाई नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की गुहार

01 May 2025

सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में सपा नेताओं का प्रदर्शन, कलक्ट्रेट में दिया धरना

01 May 2025

पाकिस्तान की उलमा काउंसिल पर भड़के बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, जानिए क्या कहा

01 May 2025

पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

01 May 2025
विज्ञापन

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर हुआ संवाद, भाजपा सदर विधायक रहे मौजूद

01 May 2025

झज्जर के बेरी में 13 दान पात्रों से निकले 29 लाख 73 हजार रुपये निकले

विज्ञापन

दावत से घर लौट रहे युवक की बेरहमी से पीट कर हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार

01 May 2025

Kullu: कुल्लू में 110 युवाओं ने रिवर राफ्टिंग गाइड बनने के लिए दिए ट्रायल

01 May 2025

फिरोजपुर-फरीदकोट दो गाड़ियों की टक्कर, एक की मौत

01 May 2025

पीजीआई चंडीगढ़ में गरीबों को मिलेगा सेवा सदन लाभ

01 May 2025

मोहाली में भाजपा के खिलाफ आप का प्रदर्शन, नारेबाजी की

01 May 2025

मोगा में भाजपा कार्यालय के बाहर आप का प्रदर्शन

01 May 2025

कलयुगी बेटे ने पीट- पीटकर की पिता की हत्या, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

01 May 2025

हिसार में दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले पहुंचे नगर निगम कार्यालय, बोले-नहीं चलने देंगे मनमानी

01 May 2025

अवैध वेंडर पर लगेगी लगाम, एडीजी ने दिए सख्त निर्देश

01 May 2025

Una: बड़ूही पहुंचने पर भक्ति शक्ति यात्रा का भव्य स्वागत, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता की ज्योति के दर्शन किए

01 May 2025

MP News: दमोह के चंदन पर माफिया की नजर, सिग्रामपुर के फलको मंदिर से फिर चोरी हुआ लाखों की कीमत वाला पेड़

01 May 2025

Bilaspur: बिलासपुर में कांग्रेस की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने उजागर हुई गुटबाजी

01 May 2025

Nainital Protest: नैनीताल में मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल, जमकर फूटा लोगों का गुस्सा

01 May 2025

केलांग में उपायुक्त राहुल कुमार को दी भव्य विदाई पार्टी, ग्रामीणों ने किया नृत्य

01 May 2025

अमर उजाला संवाद... सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण लोग नहीं आ पाते हैं बाजार, व्यापारियों ने बताई समस्याएं

01 May 2025

बागपत कचहरी में लगा रक्तदान शिविर,अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

01 May 2025

NSS कैंप में नमाज पढ़वाने का मामला, छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

नंगल डैंम की सुरक्षा को बढ़ाया, डीआईजी हरचरण भुल्लर ने अधिकारियों के साथ की बैठक

01 May 2025

Kullu: कुल्लू जिले में दो माह होगी बच्चों की देखभाल, घर-घर बांटे जाएंगे जिंक टेबलेट और ओआरएस के पैकेट

01 May 2025

शामली जनपद में आईसीएससी बोर्ड के 10वीं में कार्तिक बंसल और 12वीं में अवनी शर्मा बने जिला टॉपर

01 May 2025

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती: उच्च राशि में विचरण करेंगे चंद्र, सूर्य और शुक्र ग्रह बना रहे विशेष योग

01 May 2025

लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया बाघिन का दूसरा शावक, वन विभाग ने लगाया था पिंजड़ा

01 May 2025

Mandi: पंडोह क्षेत्र के सियोगी नाला में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहाैल

01 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed