फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heartless elder brother beats his own younger brother to death with a stick; accused arrested.

धमतरी: मोबाइल चलाने की बात पर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या की

Tue, 27 Oct 2026 08:41 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 08:41 PM IST
सार

जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक कलयुगी बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।वही पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Heartless elder brother beats his own younger brother to death with a stick; accused arrested.
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम फरसगांव में मोबाइल चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मोबाइल चलाने की बात पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुंदन सोरी 25 अक्टूबर को अपने घर में मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे मोबाइल बंद करने और समय बर्बाद नहीं करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर कैलाश ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से कुंदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में कुंदन के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खल्लारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया।


हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद फरसगांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के हिंसक रूप लेने और युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed