{"_id":"6ae0989dffe2fda796056c39","slug":"deliberations-held-at-the-bjp-district-office-regarding-the-save-democracy-end-anarchy-campaign-leaders-finalize-future-strategy-balod-news-c-1-1-noi1492-4877608-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान की रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान की रणनीति तैयार
Tue, 27 Oct 2026 09:08 PM IST
बालोद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:08 PM IST
सार
भाजपा कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला प्रभारी संध्या परगनिया और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित नेताओं ने अभियान की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’’ अभियान को लेकर मंथन, नेताओं ने तय की आगा
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद की ओर से मंगलवार को जुंगेरा स्थित जिला कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी आंदोलनात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही, विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जनमानस को जागरूक करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संध्या परगनिया ने संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से बूथ स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ बीज भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि जनसेवा और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करना संगठन की पहचान है। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी।
विज्ञापन
अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए बनाई गईं टीमें
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
बैठक में बिलासपुर संभाग सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता लेखराम साहू, नरेश यदु, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर सहित जिला कोर कमेटी के सदस्य, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने किया।

- अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों के संचालन के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
- लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा: अश्वनी यादव, सौरभ लुनिया, टिनेश्वर बघेल, कौशल साहू और संतोष कौशिक।
- राष्ट्रीय चिंतन (बौद्धिक संवाद): जगदीश देशमुख, बंसीलाल साहू, देवेंद्र माहला, हरीश कटझरे और ठाकुर रामचंद्राकर।
- लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र (युवा संवाद): मनीष झा, गुलशन साहू, पंकज चौधरी, संजय बैस और जागेश्वर साहू।
- छात्रों की प्रतिस्पर्धा: पवन सोनबरसा, सोमेश सोरी, हिमेशु साहू, सौरभ जैन और डोमेंद्र देशमुख।
- विशेषांक पत्रिका संपादन: प्रेम साहू, संजय शर्मा, रवि पांडे और निशा योगी।
- सोशल इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच: ‘घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ विषय पर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया।