{"_id":"6867e3e8c666acd0550e4c81","slug":"video-a-group-of-wild-elephants-captured-on-drone-camera-in-raigad-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में जंगली हाथियों का दल ड्रोन कैमरे में कैद, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में जंगली हाथियों का दल ड्रोन कैमरे में कैद, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में शुक्रवार शाम जंगली हाथियों के एक दल को विचरण करते हुए देखा गया। हाथी मित्र दल के सदस्यों ने इस खूबसूरत नजारे को ड्रोन कैमरे में कैद किया और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, कुडेकेला परिसर में प्लांटेशन क्षेत्र के पास हाथियों का यह दल देखा गया, जिसमें 23 हाथी शामिल हैं। इनमें 4 नर, 14 मादा और 5 शावक हैं। बरसात के मौसम में जंगल की हरियाली के बीच यह दल बनहर, मादरपोखना मार्ग से होते हुए कुडेकेला और तुमकुडा की ओर बढ़ रहा है। हाथी मित्र दल ने कुडेकेला, तुमकुडा और आसपास के ग्रामीणों से जंगल में न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि हाथी-मानव संघर्ष से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।