Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Korba News
›
Controversy erupts in Korba over religious conversions Hindu organizations resort to violence and violence
{"_id":"690f4ecdf4166d8d8509e05f","slug":"video-controversy-erupts-in-korba-over-religious-conversions-hindu-organizations-resort-to-violence-and-violence-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में धर्मांतरण को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों के विरोध करने पर जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में धर्मांतरण को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों के विरोध करने पर जमकर चले लात-घूंसे
कोरबा जिले में धर्मांतरण को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बालको थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 स्थित रूमगड़ा न्यू शांति नगर बस्ती में शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जानकारी के अनुसार,हिन्दू संगठन ने आरोप लगाया कि एक निजी मकान में क्रिश्चियन कमेटी द्वारा धर्मांतरण की प्रक्रिया चल रही थी।धर्मांतरण की खबर मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। हिन्दू संगठन के सदस्यों का आरोप है कि सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को पैसे एवं प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। विरोध बढ़ने पर मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, इसी दौरान धर्मांतरण कराने वाले एक व्यक्ति को हिंदू संगठन के युवाओं ने थप्पड़ जड़ दिया, जिससे माहौल और गर्मा गया। दोनों पक्षों में लात-घूंसे तक चलने की नौबत आ गई। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। वार्ड17 के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि जब वो जानकारी लेने करने पहुचे तब वहां संजय मसीह ने उनके साथ धक्का मुक्की की और जन से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने सभी ईसाई समुदाय के लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। घटना के बाद क्षेत्र के पार्षद लक्ष्मण महंत ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है और धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू संगठनों द्वारा धर्मांतरण कराने वालों को थप्पड़ मारते और नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वही इस घटना के बाद बालकों क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के विरोध के कुछ घंटे के बाद मसीह समाज के लोगों ने बालको परसाभाटा में चक्का जाम कर दिया है। मसीह समाज के लोगों ने धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी भी तैनात हैं दूसरी ओर मसीह समाज के लोग जमकर पुलिस प्रशासन के विरोध में भी नारे लगाए। बालकों के पास्टर पीटर ने बताया कि क्रिसमस की तैयारी को लेकर जिले के सभी पादरी और अन्य सदस्य बैठक में बैठे थे क्रिसमस को लेकर तैयारी की जा रही है। जहां लक्ष्मण श्रीवास और हेमंत नामक युवक आए और का आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। और उसे थप्पड़ मारा गया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि शिकायत मिली है कि बालको क्षेत्र में ईसाई समाज द्वारा धर्म परिवर्तन हो रहा जिसकी जानकारी लेने गए हुए थे इस दौरान विवाद हुआ शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।