{"_id":"690efbbf99ecdea7b5029638","slug":"video-former-chief-minister-harish-rawat-suddenly-reached-the-ramlila-of-jolly-grant-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अचानक जौलीग्रांट की रामलीला में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक जौलीग्रांट की रामलीला में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अचानक जौलीग्रांट की रामलीला में पहुंचे। उन्होंने मंच से लोगों से रामचंद्र की जय और बजरंगबली की जय के नारे लगावाए। हरीश रावत ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार राम त्रेता से आधा कलयुग बीतने तक हमारे साथ हैं। उनकी ओर से स्थापित मर्यादाएं ही सनातन हैं। दुनिया में सबसे अधिक राम ने ही मां ही मर्यादा को स्थापित किया है। श्रवण कुमार के वध पर उसके माता-पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग का श्राप दिया था। यदि राम को सबसे अधिक दुलार करने वाली माता कैकेयी राम के लिए 14 वर्ष का वनवास नहीं मांगती तो संभव था कि श्राप के अनुसार दशरथ के किसी पुत्र की मृत्यु हो सकती थी। लक्ष्मण और सीता महल छोड़कर अपने भाई और पति के साथ वन चले गए। वहीं भरत ने 14 वर्ष तक सिंहासन पर राम की खड़ाऊं रखकर राजपाठ चलाया। रावण महापंडित था। उसे पता था कि उसके राक्षस कुल के पापों का घड़ा भर चुका है। इसलिए उसके अपने कुल के उद्धार के लिए राम से युद्ध किया। मरते हुए रावण से लक्ष्मण ने पैरों की तरफ बैठकर दीक्षा ली। जो रावण संहिता के रूप में सुरक्षित है। हरीश रावत ने रामलीला के मंच से मोटे अनाजों और पारंपरिक व्यंजनों का प्रचार करते हुए कहा कि अरसे, रोटाना, फाणू घरों में बनते रहना चाहिए। इससे स्वास्थ्य और परंपराएं दोनों बचेंगी। कहा कि जौलीग्रांट की रामलीला का 60वें वर्ष में प्रवेश होना अद्भुत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।