Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   scam of Rs 3-46 crore has been uncovered at paddy procurement center in Surguja

धान खरीदी केंद्र में करोड़ों की धोखाधड़ी, 246 किसानों के नाम पर फर्जी लोन; जानें क्यो बोले कलेक्टर

Mon, 12 Jan 2026 07:30 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:30 PM IST
scam of Rs 3-46 crore has been uncovered at paddy procurement center in Surguja
जिले के केरजु धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। समिति प्रबंधक पर बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर 246 से अधिक किसानों के नाम पर फर्जी कागजातों के जरिए लगभग 3 करोड़ 46 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराने का गंभीर आरोप है। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब धान बिक्री के बाद किसानों के बैंक खातों से अचानक रकम कटने लगी। पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का ऋण आवेदन नहीं किया था और न ही बैंक या समिति में कोई दस्तावेज जमा किए गए थे। इसके बावजूद अलग-अलग किसानों के नाम पर 80 हजार रुपये से लेकर 7.21 लाख रुपये तक का ऋण दर्ज पाया गया।

किसानों ने जब आपस में जानकारी साझा की और बैंक स्टेटमेंट तथा समिति के रिकॉर्ड की जांच कराई, तब बड़े फर्जीवाड़े की परतें खुलीं। मामले को और संदिग्ध बनाता है यह तथ्य कि केरजु समिति के प्रबंधक ने करीब एक माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसानों का आशंका है कि उसी ने बड़ी संख्या में किसानों के नाम पर फर्जी लोन पास कर राशि का दुरुपयोग किया और मामला उजागर होने के डर से आत्महत्या कर ली। हालांकि प्रबंधक की आत्महत्या के कारणों की जांच अब तक ठोस रूप से आगे नहीं बढ़ पाई है। किसानों ने बताया कि 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद जिन किसानों ने शुरुआती दिनों में धान बेचा, उनके खातों में भुगतान आने के कुछ समय बाद कटौती शुरू हो गई थी। इस संबंध में समिति प्रबंधक से शिकायत भी की गई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई। बाद में जब खरीदी दोबारा तेज हुई और फिर से खातों से पैसे कटे, तब किसानों ने केसीसी और बैंक विवरण निकलवाए, जिससे फर्जी ऋण का खुलासा हुआ। इस घोटाले में केवल अशिक्षित किसान ही नहीं, बल्कि शिक्षित किसान और पूर्व जनप्रतिनिधि भी इसकी चपेट में आए हैं। केरजु निवासी पटेल अजय सिंह के नाम पर करीब पांच लाख रुपये और ढोढागांव निवासी पूर्व जनपद सदस्य मोती भगत के नाम पर दो लाख रुपये का फर्जी ऋण दर्ज पाया गया है। सात गांवों के लगभग 360 से अधिक किसान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और फूलसाय लकरा के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचे। किसानों ने बिना ऋण लिए खातों से काटी गई राशि वापस कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर अजीत बंसल ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में टोेल फ्री करवाने आए किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

12 Jan 2026

प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज: बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक, बैंड बाजे के साथ धूमधाम से मनाया

12 Jan 2026

Video: फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए छत से कूदी महिला, मौत

12 Jan 2026

Video: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने की नारेबाजी, पुलिस ने रास्ते में रोका

12 Jan 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत की लोगों से मुलाकात

विज्ञापन

जालंधर के न्यू राजन नगर में दो गोदामों में प्रतिबंधित मांझे का भारी जखीरा होने की आशंका, पुलिस ने की छापेमारी

12 Jan 2026

Video: शाहजहांपुर में लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, घायल बंदर को जलाकर मारने का आरोप

12 Jan 2026
विज्ञापन

सभी लाभार्थियों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें

12 Jan 2026

लखनऊ में ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन

12 Jan 2026

ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया संबोधित

12 Jan 2026

ग्लोबल एआई इंपैक्ट सम्मेलन-2026 में सीएम योगी ने किया संबोधित

12 Jan 2026

जगरांव में कूड़े की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे सफाई कर्मियों ने रोड पर लगाया धरना

12 Jan 2026

विकास कार्यों में लापरवाही, माजरा क्षेत्र के लोग पहुंचे कार्यालय घेराव करने

12 Jan 2026

काशी में गंगा पार रेती पर पतंगबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत, VIDEO

12 Jan 2026

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

12 Jan 2026

Kapsad Meerut News: गलत ट्रेन में बैठ गए थे पारस और रुबी, गांव से पैदल निकले फिर लिए लिफ्ट

12 Jan 2026

सुनाम में AAP को बड़ा सियासी झटका, लोंगोवाल कौंसिल अध्यक्ष शिअद में शामिल

एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर नहीं मिल रही पेंशन, बैठक में उठा मामला

Video: बदायूं के उसहैत में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दो की हालत नाजुक

12 Jan 2026

कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मंडी जिला की 14 सदसीय टीम

12 Jan 2026

जयदीप राठी हत्याकांड: नहर में अवशेषों की तलाश जारी, आरोपियों से पूछताछ तेज

Bihar: दरभंगा की अंतिम महारानी को मुखाग्नि देने को लेकर राजपरिवार में सस्पेंस, जानें पूरा मामला

12 Jan 2026

Indore Contaminated Water: उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती थी महिला, दूषित पानी से 20वीं मौत

12 Jan 2026

भिवानी: रेहड़ी, ऑटो और ई रिक्शा यूनियन की हड़ताल, शहर की सड़कों पर निकाला रोष जुलूस

12 Jan 2026

हिसार: घने कोहरे से लोग परेशान, ग्रुरुग्राम रहा सबसे ठंडा

12 Jan 2026

Video: नाहन में चलती कार में अचानक भड़की आग, सभी यात्री सुरक्षित

12 Jan 2026

चरखी दादरी: कोहरे की चादर में लिपटा जिला, खेतों में जमा पाला

12 Jan 2026

दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू, ध्वस्त किए जा रहे मकान, VIDEO

12 Jan 2026

Weather Update: Chandigarh में एक बार फिर घना कोहरा छाया, कड़ाके की ठंड और गलन से लोग परेशान

12 Jan 2026

चरखी दादरी: घने कोहरे के कारण तीन वाहनों की हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल

12 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed