Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Major operation at the inter-state border; hundreds of quintals of paddy along with a truck and a pickup

सीजी: धान खरीदी से पहले बलरामपुर प्रशासन सख्त, यूपी-झारखंड से अवैध धान लाने वालों पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त

Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
सार

बलरामपुर में धान खरीदी से पहले प्रशासन ने अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज किया है। संयुक्त टीमों ने अलग-अलग चेक पोस्टों पर कार्रवाई कर सैकड़ों क्विंटल धान और कई वाहन जब्त किए हैं।

 

विज्ञापन
Major operation at the inter-state border; hundreds of quintals of paddy along with a truck and a pickup
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन, भंडारण और बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से लाए जा रहे धान को जिले के खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए राजस्व, खाद्य, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें सीमावर्ती और आंतरिक चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन

बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता और बिचौलियागीरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

सीमावर्ती इलाकों में लगातार कार्रवाई
उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक ट्रक और चार पिकअप वाहनों को धनवार चेक पोस्ट पर रोककर जांच की गई। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर करीब 406 क्विंटल धान सहित सभी वाहनों को जब्त कर बसंतपुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में मंडी अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट और कस्टम मिलिंग उपार्जन आदेश 2016 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इसी चेक पोस्ट पर खली और भूसे के नीचे छिपाकर लाई जा रही 17 बोरी धान से लदा एक अन्य पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर अनुविभाग की संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन करते हुए 780 बोरा धान जब्त कर थाने के सुपुर्द किया। वहीं, तुगवा-बलंगी और तल्केश्वरपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से आ रहे दो पिकअप वाहनों से 128 बोरी धान जब्त कर बलंगी चौकी में रखवाया गया। इसके अलावा ग्राम तल्केश्वरपुर के पास 63 बोरी धान से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़कर डिंडो चौकी के सुपुर्द किया गया।

झारखंड और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भी कार्रवाई की गई। देर रात झारखंड की सीमा से अवैध धान लेकर आ रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर रामचंद्रपुर थाने के सुपुर्द किया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश से आ रहे एक अन्य पिकअप वाहन को रघुनाथनगर थाने के हवाले किया गया। प्रशासन की ओर से सभी मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सीमावर्ती मार्गों पर गश्त और जांच अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed