Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Couple duped of Rs 10 lakh on pretext of online trading in Korea\

कोरिया: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर दंपती से 10 लाख रुपये की ठगी

Sat, 07 Nov 2026 04:59 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Nov 2026 04:59 PM IST
सार

कोरिया जिले की चरचा ईस्ट कॉलरी में कार्यरत माइनिंग सरदार और उनकी पत्नी से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी। चरचा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Couple duped of Rs 10 lakh on pretext of online trading in Korea\
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरिया जिले के एसईसीएल की चरचा ईस्ट कॉलरी में कार्यरत माइनिंग सरदार और उनकी पत्नी से ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी की गई है। चरचा ओल्ड स्टाफ कॉलोनी के निवासी सुमित कुमार चखियार और उनकी पत्नी शुभ्रा साइबर जालसाजों के बिछाए जाल में फंस गए। पीड़ितों की शिकायत पर चरचा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का दिया झांसा
करीब छह माह पूर्व पीड़ित माइनिंग सरदार के मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आए थे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने स्वयं का नाम रंकज और सरदार मंजीत सिंह बताया। उन्होंने पीड़ितों को स्पोवा डॉट कॉम नामक वेबसाइट पर खाता खोलकर ऑनलाइन ट्रेडिंग करने का लालच दिया। जालसाजों ने टेलीग्राम, ई-मेल और फोन के माध्यम से पीड़ितों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उन्होंने पीड़ितों को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति के कारण तेल की कीमतें बढ़ेंगी। आरोपियों ने 5 लाख रुपये के निवेश पर उतना ही मुनाफा कराने का दावा किया। झांसे में आकर दंपती ने 6 अप्रैल  को आरटीजीएस के माध्यम से 5 लाख रुपये महादेव कंस्ट्रक्शन के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन


घाटे के बाद दोबारा कराया निवेश
रकम भेजने के बाद दंपती के ट्रेडिंग खाते में 4488 डॉलर की राशि प्रदर्शित हुई। एक सप्ताह के भीतर तेल की ट्रेडिंग में 16000 डॉलर का लाभ दिखाई दिया। जब दंपती ने ट्रेडिंग बंद कर अपनी राशि निकालने की बात कही तो जालसाजों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर दोबारा ट्रेडिंग कराई। गलत ट्रेड लगवाकर जालसाजों ने पूरे लाभ का नुकसान करा दिया। इस बात पर शुभ्रा और रंकज के बीच विवाद हुआ। कुछ दिन बाद सरदार मंजीत सिंह ने फोन कर बताया कि कंपनी ने रंकज को हटा दिया है। उसके कहने पर पीड़ितों ने 50 हजार रुपये का दोबारा निवेश किया, जिस पर एक सप्ताह में 70 हजार रुपये का लाभ दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर हेल्पलाइन और थाने में शिकायत
विश्वास में आकर दंपती ने 10 सितंबर  को दो लाख रुपये और 11 सितंबर  को दो लाख रुपये आरटीजीएस से भेजे। इसके अतिरिक्त एक लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से स्थानांतरित किए गए। इस बार भी उनके खाते में 4488 डॉलर दिखाए गए। आरोपियों ने सोने में ट्रेडिंग कराकर एक महीने के भीतर 9000 डॉलर का मुनाफा दिखाया। जब पीड़ितों ने रकम निकालने को कहा तो सरदार मंजीत सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद चरचा थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed