Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth dies after drowning while bathing in Mahan river in Surajpur

सूरजपुर के सारासोर में बड़ा हादसा: महान नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, दोस्तों के सामने तोड़ा दम

Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

सारासोर में महान नदी में नहाने के दौरान जरही निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र राम की डूबने से मौत हो गई। डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला। चेंद्रा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Youth dies after drowning while bathing in Mahan river in Surajpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल सारासोर में शनिवार को महान नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जरही निवासी 35 वर्षीय युवक शैलेंद्र राम अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर सारासोर पहुंचे थे। तीनों साथी मंदिर में दर्शन और पूजा करने के उद्देश्य से आए थे। मंदिर में दर्शन करने के पहले तीनों स्नान करने के लिए महान नदी में उतरे। नहाने के दौरान शैलेंद्र राम अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


बचाव का प्रयास और शव की बरामदगी
शैलेंद्र राम को डूबता देख उनके दोनों साथियों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे उन्हें बचा नहीं सके। इसके बाद साथियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सूरजपुर से डीडीआरएफ की टीम एवं चेंद्रा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीडीआरएफ के गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शैलेंद्र राम के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक है।
विज्ञापन


पूर्व में भी हो चुके हैं कई हादसे
महान नदी में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। महान नदी कई स्थानों पर अत्यधिक गहरी है, जिसके कारण लोग गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाते और पानी में डूब जाते हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस स्थल को पहले से ही खतरनाक घोषित कर रखा है। यह पूरा मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed