{"_id":"6adf55e95a53caa3050cafa8","slug":"video-protest-by-bjp-workers-in-chandigarh-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर चंडीगढ़ में सड़कों पर उतारे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर चंडीगढ़ में सड़कों पर उतारे भाजपा कार्यकर्ता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव करने के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने आकाशवाणी केंद्र के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी के साथ बल प्रयोग किया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, इंदिरा सिंह, दविंदर बबला, संजीव राणा, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया संयोजक रवि रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय झा, महामंत्री प्रिया पासवान, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, भूपेंद्र सैनी, अनूप गुप्ता, सोनू सरपंच, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित खैरवाल और किसान मोर्चा के मनदीप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शन भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के निर्देश पर किया गया। इसकी शुरुआत सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम से हुई। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सेक्टर-34 के रास्ते सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर बढ़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें पीछे हटाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।