{"_id":"6adfbfdb361d637e250d4a3a","slug":"mcm-students-raised-awareness-among-women-in-the-village-of-barhedi-about-the-dangers-of-substance-abuse-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1159601-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमसीएम की छात्राओं ने गांव बड़हेड़ी में महिलाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमसीएम की छात्राओं ने गांव बड़हेड़ी में महिलाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो सहित
महिलाओं को नशामुक्ति और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने गांव बड़हेड़ी में घर-घर जाकर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। कॉलेज की नो नशा नेशन टास्क फोर्स ने आर्य युवा समाज के सहयोग से संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत शक्ति पहल आयोजित की। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने महिलाओं को नशामुक्ति केंद्रों, इलाज, हेल्पलाइन नंबरों और परामर्श सेवाओं की जानकारी दी। उन्हें नशा छोड़ने के बाद मिलने वाली सहायता और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े उपायों के बारे में भी बताया गया। सहायता संबंधी जानकारी वाले पर्चे भी वितरित किए गए। महिलाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और प्रभावित लोगों व उनके परिवारों की मदद करने की शपथ ली। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी जरूरी है।