{"_id":"6adfc00c7c39311e830125cc","slug":"ravleen-kaur-won-gold-at-the-national-archery-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1159638-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रवलीन कौर ने नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रवलीन कौर ने नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
विज्ञापन
अंडर-14 में जीता गोल्ड, कोच कुलबीर सिंह से लेती हैं प्रशिक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की युवा तीरंदाज रवलीन कौर ने डीएवी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। वह केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 की छात्रा हैं। रवलीन लेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच कुलबीर सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती हैं। कोच ने उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के संकल्प को दिया। कोच कुलबीर सिंह ने कहा कि खेल प्रशिक्षण केवल तकनीक सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, मानसिक मजबूती और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता भी विकसित होती है। रवलीन की उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, प्रभावी मार्गदर्शन और सहयोगपूर्ण खेल वातावरण का परिणाम है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।