फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Regular eye check-ups help detect diseases in time.

Chandigarh News: आंखों की नियमित जांच से समय रहते पकड़ में आती हैं बीमारियां

Tue, 27 Oct 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Regular eye check-ups help detect diseases in time.
फोटो सहित
विज्ञापन

हेल्थ कॉलम
बार-बार सिरदर्द, जलन या धुंधला दिखने पर न करें अनदेखी, डायबिटीज और बीपी के मरीज भी कराएं जांच
चंडीगढ़। आंखों की कई बीमारियों का शुरुआती दौर में पता नहीं चलता। इसलिए आंखों की जांच केवल देखने में परेशानी होने पर ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से करानी चाहिए। बच्चों को मोबाइल और कंप्यूटर के इस्तेमाल के बीच ब्रेक दिलाएं और उन्हें बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें। बार-बार सिरदर्द होने, आंखों में जलन रहने या धुंधला दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए। अचानक नजर कमजोर होने या आंखों के सामने चमक दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
आंखें स्वस्थ रखने के आसान तरीके
- पढ़ते समय कमरे में पर्याप्त रोशनी रखें।
- किताब या मोबाइल को आंखों के बहुत पास रखकर न पढ़ें।
- आंख में कुछ चला जाए तो उसे जोर से न रगड़ें।
- तैराकी के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए स्विमिंग गॉगल्स पहनें।
- पटाखों, गर्म तेल और केमिकल के आसपास काम करते समय आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
-डॉ. प्रदीप गुप्ता, सदस्य ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed