फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Children-suffer-stomach-pain-vomiting-after-anti-filariasis-deworming-medicine

Bihar: फाइलेरिया व कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बच्चों को हुआ पेट दर्द, 30 से अधिक पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Wed, 25 Feb 2026 10:23 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:23 PM IST
Children-suffer-stomach-pain-vomiting-after-anti-filariasis-deworming-medicine

बाढ़ के अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर दियारा स्थित तीन सरकारी स्कूलों के बच्चे फाइलेरिया और पेट के कीड़े मारने की दवा खाने के बाद अचानक बीमार पड़ गए। दवा सेवन के कुछ घंटों बाद बच्चों में पेट दर्द, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत सामने आई, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय गणपत राय टोला और प्राथमिक विद्यालय रामनगर दियारा अनुसूचित जाति टोला में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे आशा कार्यकर्ताओं ने फाइलेरिया और कृमिनाशक दवा बच्चों को खिलाई। दवा खाने के कुछ समय बाद करीब तीन दर्जन बच्चों ने असहज महसूस किया। शिकायत मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी।

उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दी गई
सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अथमलगोला के प्रभारी डॉ. अमन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्विक रिस्पांस मेडिकल टीम को गांव भेजा। स्कूल से बच्चों को लाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। करीब 35 बच्चों को सीएचसी में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। उपचार के बाद अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

रामनगर दियारा निवासी मालो देवी ने बताया कि उनके तीन बच्चे साहिल कुमार, अनु कुमारी और प्रीति कुमारी दवा खाने के बाद घर पहुंचते ही उल्टी और पेट दर्द की शिकायत करने लगे। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अब उनकी तबीयत ठीक है। प्राथमिक विद्यालय रामनगर दियारा के कक्षा पांच के छात्र साहिल कुमार ने बताया कि दवा दोपहर करीब दो बजे दी गई थी। घर पहुंचने के बाद उसे उल्टी जैसा महसूस हुआ, लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद वह अब बेहतर है।

ये भी पढ़ें- सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: सीमा सुरक्षा, लैंड पोर्ट समेत इन मुद्दो पर फोकस

'हल्की उल्टी होने से अन्य बच्चे घबरा गए थे'
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि कुछ बच्चे बीमार हो गए हैं। तुरंत मेडिकल टीम भेजी गई और एंबुलेंस के जरिए बच्चों को अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं। कुछ बच्चों को हल्की उल्टी होने से अन्य बच्चे घबरा गए थे, जिसके कारण स्थिति गंभीर प्रतीत हुई।

उन्होंने बताया कि यह फाइलेरिया उन्मूलन और कृमिनाशक दवा वितरण अभियान 10 फरवरी से प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में चलाया जा रहा है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वयं दवा खाकर अभियान की शुरुआत की थी। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
 

फाइलेरिया और कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बच्चों को हुआ पेट दर्द और बोमेटिंग, तीन दर्जन बच्चे
फाइलेरिया और कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बच्चों को हुआ पेट दर्द, इलाज जारी- फोटो : credit
 
 
उपचार जारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात: छुट्टी पर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत; बहन के घर जाते समय काल बना तेज रफ्तार वाहन

25 Feb 2026

VIDEO: होली पर सजे बाजार में बच्चों ने की खरीदारी, अनार बम और फॉग बम की रही धूम

25 Feb 2026

VIDEO: रंग के पटाखे और इलेक्ट्रिक पिचकारी की धूम, बाजार में बिक रहे लच्छा पापड़ से लेकर पुदीना पापड़

25 Feb 2026

VIDEO: फीस बढ़ोत्तरी को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय के कैंपस में छात्रों ने किया प्रदर्शन

25 Feb 2026

VIDEO: 'मसान की होली के बीच गृहस्थ न आएं महाश्मशान घाट'

25 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: यूपी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को पढ़ाया कानून का पाठ

25 Feb 2026

MP News: ग्वालियर में बंदूक की दम पर युवती को नचाया, डांस करा कर चलाई गोलियां

25 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: केशव नगर की सड़क अब कहलाएगी 'ब्रह्माकुमारीज मार्ग'; महापौर प्रमिला पांडे ने किया लोकार्पण

25 Feb 2026

Video: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता, बीएससी विभाग ने जीता मुकाबला

कानपुर: जाजमऊ चेकपोस्ट पर अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं ने फूलों से लादा, गूंजे नारे

25 Feb 2026

Solan: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन युवा कांग्रेस पदाधिकारी, धर्मपुर में नाका लगाकर हिमाचल पुलिस ने छुड़वाए

25 Feb 2026

कानपुर: अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला चौतरफा हमला; कहा- हिंदुओं को किया जा रहा परेशान

25 Feb 2026

Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई

25 Feb 2026

Jammu Kashmir: गांदरबल के गगनगीर-गुंड क्षेत्र में लगी आग, गौशाला क्षतिग्रस्त

Jammu Kashmir: प्रदूषण के खिलाफ सड़कों पर उतरे सोनावारी के निवासी, फैक्ट्री बंद करने की मांग

25 Feb 2026

झज्जर: एडवांटा अस्पताल में पड़ी इनकम टैक्स की रेड

VIDEO: बरसाना में लठामार होली का उल्लास, नंदगांव के हुरियारों का हुआ ऐसे स्वागत

25 Feb 2026

होली से पहले अलीगढ़ में एफडीए ने की छापेमारी, खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

25 Feb 2026

त्योहार पर भी नहीं बदला अलीगढ़ के चौराहों का हाल, अतिक्रमण से हैं बेहाल

25 Feb 2026

रामपुर: हरीश कुमार बोले- मांगे पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन होगा अगला कदम

25 Feb 2026

Budaun News: शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

25 Feb 2026

Lakhimpur Kheri: शंकराचार्य प्रकरण पर कांग्रेस नेताओं ने निकाला पैदल मार्च, डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

25 Feb 2026

पानीपत: जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा ली शपथ

25 Feb 2026

बम की धमकी निकली झूठी: प्रेमिका साक्षात्कार न दे पाए, इसलिए भेजा ईमेल; आरोपी ने लंदन से की है वकालत

25 Feb 2026

Delhi: दिल्ली में पहली बार 25 से 31 मार्च तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM रेखा ने लॉन्च किया कर्टेन रेजर

25 Feb 2026

Faridabad: हरियाणा बोर्ड 12वीं के अंग्रेजी पेपर, फरीदाबाद में छात्रों ने बताया- एग्जाम बहुत अच्छा हुआ

25 Feb 2026

Sirmour: स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए मुफ्त किताबों की खेप पहुंचनी हुई शुरू

25 Feb 2026

Meerut: पूजा शर्मा के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरके

25 Feb 2026

Meerut: देवलोक कॉलोनी में आएदिन जलाया जा रहा कूड़ा, सांस लेना दूभर

25 Feb 2026

हमीरपुर: बढ़ार गांव में सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप, महिलाओं ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed