{"_id":"6afdadb6f42715943e086774","slug":"brazen-act-by-criminals-in-begusarai-rapid-fire-attack-on-congress-leaders-vehicle-munger-news-c-1-1-noi1564-4947047-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बेगूसराय में कांग्रेस उपाध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार-पांच राउंड गोलियां चलीं; बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बेगूसराय में कांग्रेस उपाध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार-पांच राउंड गोलियां चलीं; बाल-बाल बचे
Wed, 18 Nov 2026 08:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:22 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार गौरव की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। घटना में कुमार गौरव समेत गाड़ी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद समर्थक और पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस के बीच बेगूसराय में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को पपरौर से बेगूसराय जा रहे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार गौरव की सफारी गाड़ी को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाते हुए चार से पांच राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के पपरौर कब्रिस्तान के समीप हुई। गोलियों के निशान गाड़ी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कांग्रेस नेता समेत तीनों लोग बाल-बाल बच गए।
थाने की चौखट पर मिली सुरक्षा, सड़क पर बेखौफ अपराधी!
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त सफारी गाड़ी में चालक समेत तीन लोग सवार थे। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार अपराधियों ने अचानक गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से गाड़ी में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह वहां से निकलकर कुमार गौरव सिंघौल थाना पहुंचे और अपनी जान बचाई। सवाल यह है कि अगर अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ रहा है तो आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा किस पर करे?
जमीन विवाद की आशंका, हमले के पीछे कौन?
बेगूसराय के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के पुत्र कुमार गौरव ने घटना के पीछे राजनीतिक कारण होने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने जमीन विवाद को लेकर कुछ मामले चलने की बात कही है। फिलहाल हमले के वास्तविक कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपराधियों तक पहुंचना और घटना के पीछे की साजिश का खुलासा करना है।
विज्ञापन
डीएसपी पहुंचीं थाने, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर-2 डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति थाना पहुंचीं और पीड़ित से पूछताछ की। उनके निर्देश पर कुमार गौरव ने जीरोमाइल सहायक थाना में लिखित आवेदन दिया। जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार, पुलिस को आवेदन मिल चुका है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।