{"_id":"6a847cf536302ddb2f0b77b9","slug":"woman-attempts-suicide-after-quarrel-with-husband-sits-on-railway-track-in-bareilly-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति से झगड़े के बाद महिला ने की जान देने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर बैठी, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति से झगड़े के बाद महिला ने की जान देने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर बैठी, पुलिस ने बचाया
Tue, 18 Aug 2026 09:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:20 PM IST
Link Copied
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक महिला सोमवार को आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। महिला को ट्रैक पर बैठा देख पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर समझा-बुझाकर उसे पति के साथ घर भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना शाही क्षेत्र की निवासी शिवानी उर्फ ममता का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर वह दोपहर करीब एक बजे धनेटा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गई। गनीमत रही कि उस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी।
ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियों ने बुलाई पुलिस
ट्रैक पर काम कर रहे रेलवे कर्मियों ने महिला को बैठे देख तुरंत धनेटा फाटक पर तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई और उससे पूरी जानकारी ली। उसे समझा-बुझाकर शांत किया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के पति को बुलाया। दोनों को जीवन भर साथ रहने और भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की हिदायत दी। इसके बाद महिला अपने पति के साथ घर चली गई। पुलिस और रेलवे कर्मियों की सतर्कता और सजगता से बड़ी घटना होने से बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।