Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Uttarkashi News
›
Rudreshwar Mahadev, the revered deity of the Rawain Valley, emerged from the temple's sanctum sanctorum and blessed the devotees
{"_id":"6a43c2d02099a9e761099941","slug":"video-rudreshwar-mahadev-the-revered-deity-of-the-rawain-valley-emerged-from-the-temples-sanctum-sanctorum-and-blessed-the-devotees-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले रंवाई घाटी के आराध्यदेव रुद्रेश्वर महादेव, भक्तों को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले रंवाई घाटी के आराध्यदेव रुद्रेश्वर महादेव, भक्तों को दिया आशीर्वाद
रंवाई घाटी के आराध्यदेव रुद्रेश्वर महादेव धार्मिक परंपराओं के साथ तीयां गांव स्थित मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए, उनके दर्शन के लिए तीयां गांव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। बाहर निकलने से पहले पुजारियों द्वारा गर्भगृह में ही देव मूर्ती को दूध का अभिषेक करवाया गया ओर विधि विधान के साथ देव मूर्ती को चांदी की गिलठी में विराजमान कर बाहर लाया गया। गर्भगृह से बाहर निकालने पर मंदिर परिसर ढोल बाजों और रुद्रेस्वर देवता के जयकारों से गूंज उठा। देव मूर्ति को देव डोली में सजा कर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में देव डोली के साथ तांदी नृत्य किया।
श्रद्धालुओं को देव माली संकित थपलियाल ने अवतरित हो कर सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रुद्रेस्वर महादेव एक वर्ष से तीयां गांव के प्राचीन मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हैं, देव डोली रात्रि विश्राम तियाँ गांव में ही करेगी,बुधवार एक जुलाई को देवराना के लिए प्रस्थान करेगी जहां हर वर्ष की भांति क्षेत्र के 65 गांव की सामूहिक डांडा देवराना की जातर मनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।