{"_id":"6a9ea50ea87e38dd600b92ec","slug":"now-parents-have-become-vocal-along-with-the-students-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122094-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्रों के साथ अब अभिभावक पर हुए मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्रों के साथ अब अभिभावक पर हुए मुखर
Mon, 07 Sep 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी व पीजी में नए विषयों के संचालन सहित कई मांगों के निराकरण पर अड़े छात्र
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अभिभावकों ने जल्द समस्या हल नहीं होने से 11 से धरना शुरू करने की चेतावनी दी
पुरोला। बर्फिया लाल जुवांठा पीजी कॉलेज कुरुड़ा में लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। लगातार एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अब अभिभावक संघ भी मैदान में उतर आया है। संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समाधान नहीं हुआ तो 11 सितंबर से तहसील मुख्यालय पुरोला में अभिभावक भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
छात्र महाविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने, एनसीसी सीनियर डिवीजन की स्थापना व स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषयों का संचालन शुरू करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
सोमवार को अभिभावक संघ ने उप जिलाधिकारी पुरोला के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में नए विषय शुरू करने समेत अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की मांग वर्षों से विभाग और शासन के समक्ष रखी जाती रही है। कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
इससे छात्रों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। यदि छात्रों की तीनों प्रमुख मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 11 सितंबर से तहसील मुख्यालय पुरोला में सभी अभिभावक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अभिभावक संघ अध्यक्ष गिरवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, सह सचिव रघुवीर सिंह, महावीर रावत शामिल रहे।