फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP members raise their voices at the 'Social Harmony Pledge' sit-in.

Uttarkashi News: सामाजिक सौहार्द संकल्प धरने में गरजे भाजपाई

Mon, 07 Sep 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 07 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
BJP members raise their voices at the 'Social Harmony Pledge' sit-in.
राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से सोमवार को हनुमान चौक में एक दिवसीय सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
हनुमान चौक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा कि हल्द्वानी की घटना को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट है। किसी भी व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और सामाजिक गरिमा से समझौता नहीं होना चाहिए। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि देवभूमि के सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलित सम्मान किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकार है। प्रदेश प्रवक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा रविंद्र वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार दलित सम्मान को चुनावी नारा नहीं, बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी मानती है। मोर्चा के जिला संयोजक सोहनलाल, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस पर जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, जयवीर चौहान, महावीर नेगी, राजदीप परमार, चंडी प्रसाद भट्ट, ममता पवार, कृपाराम सेमवाल, अरविंद नेगी, राजेश राणा, राजेंद्र गंगाड़ी, हीरालाल शाह, महादेव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed