{"_id":"6a9e9fab26dee2dd80089642","slug":"bagyal-village-motor-road-in-a-dilapidated-state-uttarkashi-news-c-54-uki1003-122092-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बग्याल गांव मोटर मार्ग हुआ बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बग्याल गांव मोटर मार्ग हुआ बदहाल
Mon, 07 Sep 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के नजदीक बग्याल गांव का करीब चार किलोमीटर मोटर मार्ग बरसात के बाद बदहाल हो गया है। मार्ग के करीब ढाई किलोमीटर हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। इसके साथ ही सड़क पर बहते पानी से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर सफर करना हादसे को न्योता देने जैसा है। भटवाड़ी ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल और ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसकी मरम्मत और सुधारीकरण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने जल्द मार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की है। संवाद