फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers face increased difficulties due to potholes and water flowing on the road.

Uttarkashi News: गड्ढों और सड़क पर बहते पानी से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Sun, 06 Sep 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 06 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers face increased difficulties due to potholes and water flowing on the road.
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के नजदीक बग्याल गांव का करीब चार किमी मोटर मार्ग बरसात से बदहाल हो गया है। मार्ग के करीब ढाई किमी हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। साथ ही सड़क पर बहते पानी से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल और ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने और सड़क पर पानी बहने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मार्ग की बदहाल स्थिति पर संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसकी मरम्मत और सुधारीकरण को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने जल्द मार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण शुरू कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed