{"_id":"693452b8fcc7fb52bb09767b","slug":"video-group-of-pilgrims-reached-khushimath-for-winter-journey-uttarkashi-uttarakhand-news-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन यात्रा के लिए अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती के सानिध्य में खुशीमठ पहुंचा यात्रियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन यात्रा के लिए अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती के सानिध्य में खुशीमठ पहुंचा यात्रियों का दल
चारधाम शीतकालीन दर्शन तीर्थ यात्रा के तहत ज्योतिष पीठ के अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती के सानिध्य में 10 राज्यों के दो सौ से अधिक यात्रियों का दल पहले पड़ाव में यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल खुशीमठ पहुंचा। वहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों,पुजारियों और स्थानीय लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ध्उ इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि सदियों से साधु, संत महात्माओं की तपस्थली रही है। कहा चार धामों में ऐसी पौराणिक परंपरा है कि 6 महीने मानव और छह माह देवताओं की ओर से पूजा की जाती है। परंपराओं और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पूजा स्थलों में परिवर्तन होता है। अनादि काल से यह परंपरा चली आ रही है। कहा लोगों में धारणा बन गई है धामों में स्थित मंदिरों के कपाट बंद होने के बाद पूजा बंद हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। शीतकालीन यात्रा का उद्देश्य है कि लोगों में यह संदेश जाए कि शीतकालीन पूजा स्थलों में दर्शन से भी वही पुण्य लाभ होता है जो ग्रीष्मकल में मिलता है। यह किसी संत की ओर से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पहला प्रयास है। यह यात्रा विगत तीन वर्षों से चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।