{"_id":"6aeb323e2582de16210de369","slug":"encroachment-on-market-streets-during-the-festive-season-leads-to-increased-difficulties-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123171-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: त्योहारी सीजन में बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: त्योहारी सीजन में बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ी मुश्किलें
Wed, 04 Nov 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही नगर के बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है लेकिन बाजार की आंतरिक सड़कों और तंग गलियों में पसरा अतिक्रमण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दुकानों के बाहर सड़क तक सामान सजाए जाने और दोपहिया वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से रास्ते संकरे हो गए हैं। ऐसे में बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
नगर के मुख्य बाजार से लेकर आंतरिक गलियों तक दुकानदारों ने सड़क किनारे सजावटी सामान रखे हुए हैं। इससे सड़कों की वास्तविक चौड़ाई काफी कम हो गई है। त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों को दुकानों तक पहुंचने और आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, दोपहिया वाहन भी बाजार में आड़े-तिरछे खड़े किए जा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने ने धनतेरस और दीपावली से पहले बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने, दुकानों के बाहर सामान रखने पर रोक लगाने और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्राण ने बताया कि वर्तमान में कूड़ा फैलाने वालों के चालान किए जा रहे हैं। दीपावली के बाद नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।