{"_id":"6aeb32b3e9ff72375103936a","slug":"sports-hostel-emerged-victorious-in-football-while-dodital-club-triumphed-in-volleyball-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123169-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: फुटबॉल में स्पोर्ट्स हॉस्टल व वॉलीबाल में डोडीताल क्लब ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: फुटबॉल में स्पोर्ट्स हॉस्टल व वॉलीबाल में डोडीताल क्लब ने मारी बाजी
Wed, 04 Nov 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
उत्तरकाशी। मनेरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेटियों ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय ओपन बालिका फुटबॉल, वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
फुटबॉल के फाइनल में स्पोर्ट्स हॉस्टल मनेरा ने ब्लेज एफसी को 3-1 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं वॉलीबाल के खिताबी मुकाबले में डोडीताल क्लब ने रेंजर्स क्लब को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डोडीताल ने सेमीफाइनल में जीजीआईसी और रेंजर्स क्लब ने शिव क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
खो-खो के फाइनल में जय नागराजा क्लब ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चिन्यालीसौड़ की टीम को 6-2 से हराकर खिताब जीता। सेमीफाइनल में चिन्यालीसौड़ ने ब्लूस्टार को 6-0 से, जबकि जय नागराजा क्लब ने गंगा क्लब को 8-1 से हराया था। समापन समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी निधि बिंजोला ने बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो बेटियां हर मैदान में अपनी जीत का परचम लहरा सकती हैं। मुख्य अतिथि एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।