फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP government will return to power in the state for the third time: Bansuri

प्रदेश में तीसरी बार आएगी भाजपा सरकार : बांसुरी

Wed, 04 Nov 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 04 Nov 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
BJP government will return to power in the state for the third time: Bansuri
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर जीत का मंत्र
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय पहुंची भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जनपद की तीनों विधानसभाओं के दावेदारों के साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि भाजपा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। इसके लिए बूथ से लेकर विधानसभा तक एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में भाजपा की उत्तराखंड सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संगठनात्मक मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। साथ ही संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में विशेष रूप से बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, बूथ कमेटियों को मजबूत करने, आम जनता के बीच केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने तथा संगठन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच पार्टी की पकड़ को और प्रभावी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्तरकाशी जिले के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा के साथ आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका, जिम्मेदारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी नवीन ठाकुर, भाजपा प्रदेश भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान, पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वय किशोर भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, महावीर नेगी मालचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed