{"_id":"6aeb361edf343992560e490b","slug":"negligence-in-the-sale-of-firecrackers-will-prove-costly-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123167-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पटाखा बिक्री में लापरवाही पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पटाखा बिक्री में लापरवाही पड़ेगी भारी
Wed, 04 Nov 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा नियम तोड़े तो निरस्त होगी संस्तुति
पुरोला। दीपावली पर पटाखों की दुकान सजाने की तैयारी कर रहे व्यापारियों को अग्निशमन विभाग ने सख्त चेतावनी दी है। आतिशबाजी की बिक्री में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर न केवल लाइसेंस की संस्तुति निरस्त होगी बल्कि संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
दीपावली पर्व पर अस्थायी पटाखा बिक्री को सुरक्षित बनाने के लिए अग्निशमन विभाग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी पुरोला मुन्ना सिंह चौहान ने साफ किया है कि पटाखों की दुकानों पर केवल आतिशबाजी ही बेची जाएगी। प्रत्येक दुकान पर धूम्रपान निषेध का बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
मोमबत्ती, पेट्रोमैक्स, केरोसीन लैंप और खुली आग का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों के मुताबिक, प्रत्येक प्रकार के पटाखों के केवल दो-दो डिब्बे खुले रखे जा सकेंगे, जबकि बाकी स्टॉक बंद बक्सों में सुरक्षित रखना होगा। दुकानें पेट्रोल पंप और कपास, रुई, पेंट, वार्निश सहित ज्वलनशील सामग्री की दुकानों से कम से कम 50 मीटर दूर लगेंगी।
विज्ञापन
हर दुकान पर पर्याप्त पानी, दो बोरी रेत और अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य है। विद्युत वायरिंग भी आईएसआई मानक के अनुरूप होनी चाहिए। विभाग ने साफ किया है कि एक लाइसेंस पर केवल एक स्थान पर ही बिक्री होगी। आपातकालीन सेवा 112, अग्निशमन केंद्र और पुलिस थाने के नंबर प्रदर्शित करना भी जरूरी होगा।