{"_id":"6aa838a5b41dc6c01d0e42ae","slug":"video-inter-college-table-tennis-competition-concludes-at-chandravati-college-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
अरविंद कुमार
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
Link Copied
काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर्महाविद्यालय टेबल टेनिस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन कर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी ने डीएसबी परिसर नैनीताल और महिला वर्ग में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी ने चन्द्रावती कॉलेज की टीम को हराकर जीता।
कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ कुविवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. रवि सहोता, सेवानिवृत प्राचार्य डाॅ. कीर्ति पंत, प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, क्रीड़ा प्रभारी डाॅ. रमा अरोरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें 10 पुरुष एवं 8 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग के पहला मैच में चन्द्रावती कॉलेज की टीम ने राधेहरि कॉलेज को हराया। दूसरा मैच में डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीम ने राजकीय महाविद्यालय जसपुर को हराया। पुरुष वर्ग के पहले मैच पीएनजी कॉलेज रामनगर ने एसआईएमटी काशीपुर को हराया। दूसरे मैच में डीएसबी कैंपस नैनीताल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा को हराया। अतिथियों ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां पर बिरेंद्र शाह, डाॅ. सुरेंद्र सिंह, अनीता बोरा, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. रंजना, डाॅ. दीपा चनियाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।