{"_id":"6aa84ca03d8be7b26d0ab53c","slug":"sports-talent-to-get-a-platform-at-radhehari-pg-college-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-148807-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राधेहरि पीजी कॉलेज में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राधेहरि पीजी कॉलेज में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
Tue, 15 Sep 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी नई उड़ान मिलेगी। कॉलेज में टेबिल टेनिस कोर्ट और ताइक्वांडो के व्यवथा करके प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। छात्रों का रूझान बढ़ने से पंजीकरण 200 तक पहुंच गए हैं।
महाविद्यालय में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा, सुल्तानपुर पट्टी आदि क्षेत्रों के करीब सात हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं की खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने को लेकर नए भवन में खेल विभाग बनाया गया है। इसमें खेल विभाग प्रभारी कक्ष, ताइक्वांडो, टीटी, कबड्डी खेल की व्यवस्था की गई है जहां विद्यार्थी रोज प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पूर्व में छात्रों को पर्याप्त खेल सामग्री नहीं मिल रही थी। हल्द्वानी कॉलेज से स्थानांतरित होकर आए क्रीड़ाधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए किट, रैकेट, ताइक्वांडो किट, मैट, हॉकी आदि की डिमांड की है। उन्होंने बताया कि नए कोर्ट बनने की सूचना के बाद से ही छात्रों में उत्साह है। ताइक्वांडो जैसी आत्मरक्षा खेल में छात्राएं रुचि दिखा रही हैं। पंजीकृत छात्रों के लिए नियमित प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। कॉलेज की टीम बनाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा। शीघ्र ही एक कक्ष में जिम तैयार किया जाएगा।
कोट:
इंडोर खेल ताइक्वांडो और टेबल टेनिस से शुरुआत की है। एथलेटिक्स जैसे आउटडोर खेलों के लिए खेल मैदान तैयार है। सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयास चल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को भी बड़े शहरों के जैसा खेल मंच मिलेगा। -प्रो. सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर