{"_id":"6aa84b7976a02050950db3a0","slug":"kashipur-depot-has-sent-a-requisition-for-bs-6-buses-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-148813-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो ने भेजी बीएस-6 बसों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो ने भेजी बीएस-6 बसों की डिमांड
Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दिल्ली रूट पर बाहरी राज्यों की बीएस-बसों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश आने पर काशीपुर डिपो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब तक बीएस-5 बसों के सहारे दिल्ली रूट पर संचालन चल रहा था। अब डिपो की ओर से शासन को बीएस-6 बसें जल्द उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
दिल्ली में प्रदूषण नियमों के चलते बाहरी राज्यों की बीएस-6 से कम क्षमता वाली बसों पर रोक लगने वाली है। इस नियम से काशीपुर डिपो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डिपो के पास फिलहाल एक भी बीएस-6 बस उपलब्ध नहीं है। काशीपुर से दिल्ली के लिए रोजाना 18 बसों का संचालन होता है जिसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। समय रहते बीएस-6 बसें डिपो को नहीं मिलीं तो 31 अक्टूबर के बाद काशीपुर से दिल्ली का सीधा संचालन पूरी तरह ठप हो जाएगा। डिपो के पास वर्तमान में 15 बसें बीएस-5 की और 21 बसें बीएस-3 मानक की हैं। इनमें से अधिकतर बसें निर्धारित उम्र भी पूरी कर चुकी हैं और खटारा हालत में चल रही हैं। हालांकि डिपो के पास तीन अनुबंधित सीएनजी बसें हैं। जिनका संचालन फिलहाल दिल्ली रूट पर हो रहा है लेकिन यात्रियों के दबाव के आगे ये नाकाफी हैं।
कोट
मुख्यालय स्तर पर नई बसों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। काशीपुर डिपो के लिए भी बीएस-6 बसों की मांग की गई है। अक्तूबर में काशीपुर डिपो को नई बसें मिलने की संभावना है। -राजेंद्र कुमार आर्य, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो