{"_id":"6ace614e89be8582bb04c783","slug":"video-demand-for-arrest-of-absconding-accused-in-land-grabbing-conspiracy-in-khatima-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जमीन हड़पने की साजिश में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जमीन हड़पने की साजिश में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
खटीमा में जमीन में 100 किलोग्राम सोना दबा होने का लालच देकर जमीन हड़पने की साजिश रचने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था ने सीओ को ज्ञापन देकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
भूड़ महोलिया निवासी रणधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था ने सीओ नीरज सेमवाल को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भूड़ महोलिया निवासी जनजाति समाज से जुड़े उमेश सिंह की करोड़ों की जमीन को हड़पने का प्रयास किया गया। जमीन हड़पने के प्रकरण में संलिप्त भू माफिया पर कड़ी कार्रवाई और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की। वहां पर रमेश राणा, सूरज प्रकाश राणा, अजय सिंह राणा, संदीप सिंह राणा, मंजीत सिंह राणा, अजम सिंह, उमेश राणा, अवतार राणा, रणधीर सिंह, चरनजीत सिंंह आदि थे।
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि इस मामले की विवेचना के दौरान दो आरोपियों के नाम और प्रकाश में आए है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उनके घरों पर दबिश मारी लेकिन वह घर से भाग गए। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।