{"_id":"6acdf1c011b7969da104b5b0","slug":"rajkumar-thukral-sat-on-a-day-long-fast-demanding-compensation-for-crops-destroyed-by-hailstorm-in-rudrapur-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को 50 हजार मुआवजे की मांग: ठुकराल एक दिवसीय उपवास पर, आंदोलन तेज करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को 50 हजार मुआवजे की मांग: ठुकराल एक दिवसीय उपवास पर, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Tue, 13 Oct 2026 02:24 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:24 PM IST
सार
ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठे।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से बर्बाद फसल के मुआवजे को एक दिवसीय उपवास पर बैठे ठुकराल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास पर बैठे। उन्होंने प्रभावित प्रत्येक किसान को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
ठुकराल ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है। ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर उसकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। खेती में लगाई गई लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है और परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराने और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। कहा कि किसानों को राहत देने में देरी नहीं होनी चाहिए। किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांग पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन