{"_id":"6aaae16aacadcaf2a60a1a22","slug":"video-allegations-of-handing-over-government-properties-to-private-hands-in-rudrapur-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप
रुद्रपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की बहुमूल्य सरकारी भूमि को पट्टे और पीपीपी माध्यम से निजी हाथों में सौंप रही है।
बुधवार को सिटी क्लब में प्रेसवार्ता कर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि बोर्ड के माध्यम से राज्य की जमीनों को बाहरी लोगों और निजी संस्थाओं को देने की तैयारी है। उन्होंने मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट का मामला उठाया। करीब 142 एकड़ सरकारी भूमि और पर्यटन सुविधाओं को राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। यह 15 वर्ष के लिए लगभग एक करोड़ रुपये सालाना की दर से दिया गया है। कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन का मूल्य बहुत अधिक है जबकि वार्षिक राशि कम है। सरकार ने इस परियोजना पर पहले ही 23 से 23.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस ने निविदा में शामिल कंपनियों के बीच संभावित संबंधों पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य कागज दिखाकर गंभीर आरोप लगाए। वहां महानगर अध्यक्ष ममता रानी, संदीप चीमा, डॉ. अजय कुमार सिंह, गोपाल भसीन, ज्योति टम्टा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।