फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Marathon race organised on CM Pushkar Singh Dhami 51st birthday in khatima

खटीमा: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेताओं को पुरस्कृत किया

Wed, 16 Sep 2026 04:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 04:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर बुधवार को खटीमा में सितारगंज मार्ग स्थित देवभूमि धर्मशाला से अमाऊं तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Marathon race organised on CM Pushkar Singh Dhami 51st birthday in khatima
सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर मैराथन दौड़ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन पर बुधवार को खटीमा में सितारगंज मार्ग स्थित देवभूमि धर्मशाला से अमाऊं तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। ओपन मैराथन दौड़ के महिला वर्ग में उषा थ्वाल प्रथम, खुशी गोस्वामी द्वितीय व पायल तृतीय रहीं। जबकि पुरुष वर्ग में रजत पाल प्रथम, राम सिंह द्वितीय व पुष्पेंद्र चंद तृतीय रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग की मैराथन दौड़ में आरुषि मेहर प्रथम, विद्या पोखरिया द्वितीय व सीमा बोरा तृतीय रही। बालक वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह प्रथम, आर्यन सक्सेना द्वितीय व विक्की कुमार तृतीय रहे। कार्यक्रम संयोजक नंदन सिंह खड़ायत ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया। वहां पर मोहिनी पोखरिया, कैप्टन गंभीर धामी, वरुण अग्रवाल, सतीश भट्ट,विनीता सक्सेना, अमित पांडेय, हिमांशु बिष्ट, विशाल गाेयल, बॉबी ढींगरा, प्रमोद गड़कोटी, प्रेम सिंह राणा, महेश राणा, बलदेव सिंह आदि थे।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिवस के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान कर उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा के पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, व्यापारी पदम सक्सेना, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील रस्तोगी आदि ने रक्तदान किया। वाधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर फल वितरण, भंडारे, हवन ,पूजा अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


दुग्ध संघ ने बच्चों को वितरित किया फ्लेवर्ड मिल्क
ऊधम सिह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर आयोजित मैराथन में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को फ्लेवर्ड मिल्क वितरित किया। प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि मैराथन में प्रतिभाग करने वाले लगभग 2000 बच्चों को आंचल की ओर से फ्लेवर्ड मिल्क का वितरण किया गया है। वह पर अध्यक्ष प्रभा रावत, मदन शर्मा, रोशन लोहनी, देव सिंह रावत, डॉ. सतीष दूबे, अनिल तिवारी, मनोज मेहरा, जगदीश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों के साथ किया सहभोज
मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद जोशी ने पर्यावरण मित्रों के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया।उन्होंने केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। वहां पर संतोष गौरव , नीरज गौरव , ग्रेस देवी, जीत, अर्चना, विनीता, राजा, राकेश, अनिल, रविंद्र आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed