{"_id":"6aaea0930ee964688b0cfa4e","slug":"video-bjps-show-of-strength-in-ghansali-sandeep-arya-embraces-the-lotus-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"घनसाली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, संदीप आर्य ने थामा कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनसाली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, संदीप आर्य ने थामा कमल
घनसाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नेता दर्शन लाल आर्य के नेतृत्व में घनसाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। घनसाली बाजार में रैली के बाद शशि कॉम्प्लेक्स में सभा हुई, जिसमें जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप आर्य समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। आयोजकों ने सैकड़ों लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी प्रभारी अनिल गोयल, विधायक शक्ति लाल शाह समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संदीप आर्य ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष राजनीतिक स्तर पर भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।