फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Company supervisor found hanging in hotel room.

Tehri News: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला कंपनी का सुपरवाइजर

Sat, 19 Sep 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 19 Sep 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Company supervisor found hanging in hotel room.
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में स्थित एक होटल में बीएसएनएल में कार्यरत कंपनी के सुपरवाइजर की पंखे के हुक से लटक कर संदिग्ध मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस प्रथमदृष्ट्या इस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

सीओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि होटल के कमरे में रह रहा युवक का दरवाजा सुबह से बंद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में गई तो वह बेडसीट के सहारे पंखे के हुक से लटका हुआ था। पुलिस ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील कुमार (32) पुत्र श्याम लाल निवासी मथोला जिला उधमपुर जम्मू-कश्मीर यहां बीएसएनएम में केबल का कार्य कर रही कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। वह होटल में दो साल से अकेला रह रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed