{"_id":"6aae90e84b7bf61aaf0c88cd","slug":"instructions-to-provide-internet-connectivity-to-kendriya-vidyalaya-madannegi-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121375-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: केंद्रीय विद्यालय मदननेगी को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: केंद्रीय विद्यालय मदननेगी को इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने के निर्देश
Sat, 19 Sep 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी केंद्रीय विद्यालय मदननेगी के विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय का संचालन, उपलब्ध संसाधन, कनेक्टिविटी, आधारभूत सुविधाएं और आगामी आवश्यकताओं की समीक्षा की गई।
बैठक में प्राचार्य एमएस रावत ने विद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत इंटरएक्टिव पैनल, यूपीएस और इन्वर्टर उपलब्ध कराने और भवन में लीकेज की समस्या का समाधान करने का प्रस्ताव भी रखा गया। प्राचार्य ने बताया कि छह अप्रैल 2026 को स्वीकृति प्राप्त होने के बाद क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा प्रदान की जा रही है।
बताया गया कि चार मई 2026 से संचालित स्कूल में कक्षा एक से पांचवीं तक 114 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। बैठक में जीआईसी मदननेगी के प्रधानाचार्य मोहन सिंह पंवार, वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के डॉ. पंकज कुमार और डॉ. इंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद