{"_id":"6aae8f2fe90cb1e5c50e049c","slug":"city-bus-service-launched-in-new-tehri-buses-to-operate-daily-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121371-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नई टिहरी में शुरू हुई सिटी बस सेवा, प्रतिदिन होगा बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नई टिहरी में शुरू हुई सिटी बस सेवा, प्रतिदिन होगा बस का संचालन
Sat, 19 Sep 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका को जल्द मिलेगी एक इलेक्ट्रिक सिटी बस : उपाध्याय
नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को नगर पालिका नई टिहरी की सिटी सेवा का विधिवत शुभारंभ हो गया। विधायक किशोर उपाध्याय, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, कथा वाचक डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया।
सिटी बस का संचालन प्रतिदिन गणेश चौक से कलेक्ट्रेट, बादशाहीथौल, चंबा होते हुए कोटीकाॅलोनी तक किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष की मांग पर विधायक किशोर उपाध्याय ने जिला मुख्यालय की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विधायक निधि से नगर पालिका को जल्द ही एक इलेक्ट्रिक सिटी बस देने की घोषणा की। नई टिहरी में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेडिकल कॉलेज भी जल्द बनाया जाएगा।
इससे पहले विधायक ने पालिका परिसर में 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रजत जयंती पार्क का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। पालिकाध्यक्ष रावत ने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए झूले और चरखी के साथ अभिभावकों के लिए कैंटीन और फुटपाथ की सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर सभासद प्रवेश चौहान, आचार्य कृष्णा मिश्रा, एसआई प्रीतम नेगी, राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, निर्मला बिजल्वाण, अबरार अहमद, शिव सिंह सजवाण, नीरज खत्री, प्रकाश राणा, सुरेश तोपवाल, कुशला सेमवाल और लक्ष्मी मौजूद रहे।