{"_id":"677e5ec064e7630a880f2b29","slug":"the-inter-state-bus-terminal-is-full-of-potholes-broken-floors-and-dirt-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110513-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गड्ढों, उखड़े फर्श और गंदगी से पटा अंतरराज्यीय बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गड्ढों, उखड़े फर्श और गंदगी से पटा अंतरराज्यीय बस अड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:48 PM IST
Link Copied
नई टिहरी। टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा बदहाली का शिकार हो गया है। नगर पालिका का इसे अंतरराज्यीय यातायात का प्रमुख केंद्र बनाने की योजना थी, लेकिन वर्तमान में यह गड्ढों, उखड़े फर्श और गंदगी का पर्याय बना है। साईं चौक से बस अड्डे की तरफ जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। बस अड्डे के अंदर का हाल और भी बदतर है। सीमेंट का फर्श जगह-जगह उखड़ चुका है। चारों ओर बंद पड़ी नालियों से गंदगी फैल रही है। पुरानी टिहरी डूबने के बाद वर्ष 2005-06 में बौराड़ी में करोड़ों की लागत से अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया गया। वर्ष 2013-14 में नगर पालिका ने बस अड्डे के पुनर्निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि न तो यात्री प्रतीक्षालय ठीक है और न ही पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा है। सबसे बड़ी समस्या बारिश के मौसम में होती है, जब नालियों और उखड़े फर्श के कारण पानी दुकानों और प्रतीक्षालय में भर जाता है। इससे यात्रियों और व्यापारियों दोनों को दिक्कतें झेलना पड़ती है। बस अड्डे के दुर्दशा पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण यहां नियमित सफाई भी नहीं होती है। इन दिनों नगर क्षेत्र में चारों तरफ निकाय चुनाव प्रचार अभियान का शोरगुल सुनाई दे रहा है, लेकिन किसी भी प्रत्याशी के चुनाव एजेंडे में बस अड्डे की समस्याएं शामिल नहीं करते हैं।
बौराड़ी बस अड्डे का कार्य पहले चरण में सही तरह से नहीं हो पाया है। पानी निकासी की व्यवस्था को ठीक करना मुश्किल हो रहा है। अब रिंग रोड परियोजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग ने बस अड्डे को भी शामिल किया है। पर्यटन विभाग बस अड्डे को ठीक करेगा। -संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका टिहरी
यह बस अड्डा अंतरराज्यीय स्तर का है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। न पीने का पानी है न बैठने के लिए उचित स्थान। नालियां बंद पड़े होने से पानी दुकानों के अंदर घुस जाता है। -कमल सिंह गुनसोला, दुकानदार बौराड़ी बस अड्डा
बस अड्डे में सबसे बड़ी समस्या बारिश में होती है, जब नालियों और उखड़े फर्श के कारण पानी दुकानों और प्रतीक्षालय में भर जाता है। इससे यात्रियों और व्यापारियों दोनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अनिल गुसाईं, दुकानदार बौराड़ी बस अड्डा
बस अड्डे की साफ-सफाई, सड़क और फर्श की मरम्मत पर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। उखड़ा फर्श और गंदगी से भरे नाले बस अड्डे की छवि को खराब कर रहे हैं। कई बार मरम्मत कार्य के लिए नपाई की गई, लेकिन काम धरातल पर कभी नहीं हुआ। -दिनेश सिंह, दुकानदार बौराड़ी बस अड्डा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।