{"_id":"6aae6fc3ee10200f3b0cdd2c","slug":"video-rudraprayagassurance-given-to-issue-a-government-order-within-15-days-for-the-upgradation-of-phc-ukhimath-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 दिन में पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण का शासनादेश जारी करने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण का शासनादेश जारी करने का आश्वासन
ऊखीमठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और अनशन समाप्त करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उच्चीकरण से संबंधित सभी पत्रावलियां शासन स्तर पर पूरी कर ली गई हैं और एक माह के भीतर शासनादेश जारी हो जाएगा।
विधायक ने स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय से भी आंदोलनकारियों की फोन पर वार्ता कराई।
स्वास्थ्य सचिव ने 15 दिन में शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया।
हालांकि, आंदोलनकारियों ने शासनादेश जारी होने तक क्रमिक अनशन जारी रखने की बात कहते हुए अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।