फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Yatra Pedestrian Route Near Chirbasa Closed for Three Hours Pilgrims Allowed After Repair Work

रुद्रप्रयाग: तीन घंटे बंद रहा केदारनाथ पैदल मार्ग, यात्रियों को रोका गया, चीरबासा के पास सुधारीकरण के बाद भेजे

Sat, 19 Sep 2026 05:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, फाटा (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाटा (रुद्रप्रयाग) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 19 Sep 2026 05:49 PM IST
सार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह यात्रियों की आवाजाही तीन घंटे तक थमी रही।
चीरबासा के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के बाद यात्रा फिर शुरू कराई गई।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra Pedestrian Route Near Chirbasa Closed for Three Hours Pilgrims Allowed After Repair Work
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के कारण शनिवार को सुबह छह से नौ बजे तक पैदल आवाजाही बंद रही। कार्य पूरा होने के बाद सुबह नौ बजे के बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की पैदल यात्रा शुरू कराई गई।

विज्ञापन


गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर चीरबासा के पास पैदल मार्ग पिछले दिनों भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था। दिन के समय यात्रियों की लगातार आवाजाही के चलते मार्ग सुधारीकरण और चौड़ीकरण में दिक्कत आ रही थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मार्ग को चौड़ा और मजबूत करने के लिए सुबह के समय कार्य कराया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में मार्ग सुधारीकरण के लिए सुबह छह से नौ बजे तक यात्रियों की आवाजाही रोकी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य पूरा होने के बाद सुबह नौ बजे से सोनप्रयाग से यात्रियों को आगे भेजना शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक सुरेश बलूनी ने बताया कि इस दौरान पुलिस की ओर से स्थानीय स्तर पर अनाउंसमेंट कर यात्रियों को मार्ग बंद रहने और यात्रा शुरू होने के समय की जानकारी दी गई।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed