फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Swine Flu Cases Rise Rapidly in Uttarakhand 452 Infections Reported in September So Far

उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू, एक मरीज प्रति घंटा से अधिक हुई संक्रमण की रफ्तार, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 07:52 AM IST
Renu Saklani अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
अंकित यादव, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 18 Sep 2026 07:52 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की सक्रियता के बावजूद प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। अगस्त की तुलना में सितंबर में मामलों में तेज उछाल आया है और कई संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Swine Flu Cases Rise Rapidly in Uttarakhand 452 Infections Reported in September So Far
स्वाइन फ्लू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामलों में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी चिंता पैदा करने लगी है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 24 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंतबर महीने में स्वाइन फ्लू के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखी गई है। एक सितंबर से अब मरीजों का प्रतिदिन के हिसाब से औसत 32 दर्ज किया गया है। यानी हर घंटे कम से कम एक मरीज संक्रमण की चपेट में आ रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश में अगस्त से अब तक 557 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे संक्रमित पांच लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच में से दो लोगों के मौत का कारण सिर्फ स्वाइन फ्लू को बताया था। सितंबर महीने में एकाएक स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन

जिस तरह से पूरे अगस्त महीने में सिर्फ 105 मरीज ही सामने आए थे वहीं सितंबर में 17 दिनों में ही 452 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसकी चेन को ब्रेक करना स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है। विभाग की ओर से कई रैपिड रिस्पॉन्स की टीमों को ग्राउंड जीरो पर उतारा गया है। लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

को-मॉर्बिड स्थिति वाले मरीज अधिक संवेदनशील
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के अब तक सामने आए मरीजों में अधिकतर को-मॉर्बिड स्थिति से जूझ रहे हैं। यानी ऐसे मरीज जो पहले से ही किसी दूसरी बीमारी से जूझ रहे थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्वाइन फ्लू की जांच की गई तो उनमें संक्रमण की पुष्टि हो गई। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों पर विशेष ध्यान रख रहा है। इन मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। साथ ही चिकित्सकीय निगरानी भी तेज कर दी गई है।

कोरोना और डेंगू के मरीजों ने बढ़ाई चिंता

प्रदेश में स्वाइन फ्लू ही नहीं डेंगू और कोरोना बीमारी भी चिंता बढ़ा रही है। एक दिन में डेंगू के चार और कोरोना का एक मरीज सामने आया है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। जबकि कोरोना के मरीज 50 पार पहुंच गए हैं। इस पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है।

सितंबर में स्वाइन फ्लू के इतने मामले आए सामने

1 सितंबर 27
2 सितंबर 49
3 सितंबर 32
4 सितंबर 58
5 सितंबर 29
6 सितंबर 28
7 सितंबर 08
8 सितंबर 22
9 सितंबर 25
10 सितंबर 25
11 सितंबर 24
12 सितंबर 21
13 सितंबर 31
14 सितंबर 00
15 सितंबर 22
16 सितंबर 27
17 सितंबर 24

 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

प्रदेश में स्वाइन के मामले की रोकथाम के लिए विभाग काम कर रहा है। अस्पतालों में तैयारियां पूरी की गई हैं। स्क्रीनिंग को भी बढ़ाया गया है। सभी जिलों के सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।- विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed