{"_id":"6a9ea1a835ebbd8e710e0b0b","slug":"video-rudraprayagabvp-and-nsui-protest-after-10-day-assurance-remains-unfulfilled-three-students-on-hunger-strike-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"10 दिन का आश्वासन पूरा न होने पर एबीवीपी-एनएसयूआई का प्रदर्शन, तीन छात्र भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन का आश्वासन पूरा न होने पर एबीवीपी-एनएसयूआई का प्रदर्शन, तीन छात्र भूख हड़ताल पर
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए दिए गए 10 दिन के आश्वासन के बावजूद कई छात्रों के परिणाम दुरुस्त न होने से सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से महाविद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी कर विश्वविद्यालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद दोनों छात्र संगठनों ने मांगों के समाधान तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का निर्णय लिया। एबीवीपी के लक्की राणा और लोकेश बिष्ट तथा एनएसयूआई के उज्जवल मैठाणी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा परिणामों में लंबे समय से चली आ रही गड़बड़ियों के कारण छात्र मानसिक परेशानी झेल रहे हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आलोक जग्गी और उज्जवल मैठाणी ने कहा कि विश्वविद्यालय को परिणाम सुधारने में इतना लंबा समय लग रहा है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द सभी लंबित परिणामों में सुधार की मांग की।
वहीं, एबीवीपी के लक्की राणा ने परीक्षा परिणामों के साथ महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी और रिक्त शिक्षकों के पदों पर जल्द नियुक्ति की मांग भी उठाई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुद्पुरी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से कई छात्रों के परिणामों में सुधार किया जा चुका है, जबकि अन्य छात्रों के परिणामों में सुधार की प्रक्रिया जारी है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन भी इन्हीं मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को 10 दिन में परिणाम सुधारने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कई परिणामों में सुधार नहीं होने पर अब दो छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है।
इस दौरान एनएसयूआई के आर्यन डोभाल, सुनील मेहरा, अखिलेश बमोला, सक्षम नेगी तथा एबीवीपी के कृष रावत, रोहित नेगी और प्रियांशु अग्निहोत्री समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।