फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Seven physical education teachers passed the referee examination.

Rudraprayag News: सात व्यायाम शिक्षकों ने पास की रेफरी परीक्षा

Mon, 07 Sep 2026 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 07 Sep 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
Seven physical education teachers passed the referee examination.
रुद्रप्रयाग। जिले के सात व्यायाम शिक्षकों ने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी रेफरी की पात्रता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 24 जून को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा में विभिन्न राज्यों के करीब 80 से 82 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें 72 अभ्यर्थी सफल रहे। जिले से मीना बिष्ट, रीना बागड़ी, शिखा, योगंबर सिंह, नवेंदु मोहन सिंह रावत, शिव सिंह और अमित प्रकाश ने परीक्षा पास की है। इनमें रीना बागड़ी ने कबड्डी के साथ ही खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा भी पास की है। फेडरेशन के जिला सचिव अंकित रौथाण ने बताया कि चयनित रेफरी फेडरेशन से जुड़े कबड्डी मुकाबलों में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी की भूमिका निभा सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रो कबड्डी लीग में भी रेफरी के रूप में मौका मिल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed