Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
The effigy of Ravana will be 60 feet tall, while those of Kumbhakarna and Meghnada will be 45 feet and 40 feet tall, respectively.
{"_id":"6ad39e82f17743a0e307bad9","slug":"video-the-effigy-of-ravana-will-be-60-feet-tall-while-those-of-kumbhakarna-and-meghnada-will-be-45-feet-and-40-feet-tall-respectively-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"60 फीट ऊंचा होगा रावण, कुंभकरण का 45 और मेघनाद का 40 फीट का बनेगा पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीट ऊंचा होगा रावण, कुंभकरण का 45 और मेघनाद का 40 फीट का बनेगा पुतला
दशहरे पर नेहरू स्टेडियम में इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले नए अंदाज में नजर आएंगे। वर्षों से चली आ रही परंपरा में बदलाव करते हुए इस बार तीनों पुतलों को पैरों के सहारे खड़ा किया जाएगा। इससे पहले पुतलों का धड़ शंकु के आकार में बनाकर उन्हें सीधे जमीन पर टिकाया जाता था। करीब 40 साल से पुतले बनाने के काम में जुटा पुरकाजी का एक परिवार अब अपनी अगली पीढ़ी के साथ इस कला की विरासत आगे बढ़ा रहा है। तीनों पुतले तैयार करने के लिए छह कारीगरों की टीम पिछले 25 दिनों से लगातार काम कर रही है। करीब 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पुतलों का बाहरी ढांचा बांस से तैयार किया जा चुका है। अब उनके चेहरे बनाने और बाकी काम को अंतिम रूप देने की तैयारी है। दशहरे की सुबह तक पुतलों को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है।
एक लाख 11 हजार रुपये आएगी लागत
- कारीगर समीर ने बताया कि इस बार रावण का 60 फीट, कुंभकरण का 45 फीट और मेघनाथ का 40 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। तीनों पुतलों को तैयार करने में करीब एक लाख 11 हजार रुपये की लागत आएगी। समीर के साथ उनके भाई आकिब, सहयोगी संतराम समेत छह कारीगर काम में जुटे हैं। समीर ने बताया कि उनका परिवार करीब 40 साल से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहा है। उन्होंने यह कला अपने पिता शहनवाज से सीखी। अब वह अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। परिवार के सदस्य पंजाब के लुधियाना, हरिद्वार के बीएचईएल मैदान और राजस्थान के कोटा समेत कई शहरों में पुतले बना चुके हैं। उनके मुताबिक, वह 200 फीट तक ऊंचे पुतले भी तैयार कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।